Big Breking दूल्हा-दुल्हन की शादी के विदाई के कुछ चंद घंटों में अचानक हुईं मौत दोनों घर में छाया कोहराम

ख़बर शेयर करें -

जिंदगी में कब क्या हो जाए कोई कुछ नहीं जानता। ऐसा ही कुछ बिहार के नालंदा जिले में हुआ है जहां दूल्हा-दुल्हन की शादी के कुछ घंटों बाद ही अचानक मौत हो गई। असल में शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा करके घर ले जा रहा था।तभी उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सड़क से नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि दूल्हा-दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नांलदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के करीब की है।

घर में छाया कोहराम

जब परिजनों को इस हादसे की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। दोनों परिवार की खुशियां कुछ पल में मातम में बदल गईं। अभी तक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। घटना में दूल्हे का बहनोई भी बुरी तरह घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।विदाई के बाद हुआ हादसा

असल में शुक्रवार को सतौआ गांव के रहने वाले कारू चौधरी की 20 साल की बेटी पुष्पा कुमारी की शादी नवादा के महराना गांव के रहने वाले 27 साल के श्याम कुमार के साथ हुई थी। सजधझ कर बारात आई थी। बैंडबाडा बज रहा था। बाराती डीजे पर नाच रहे थे। घरातियों ने दिलखोलकर बारातियों का स्वागत किया। खाना-पीना हुआ और जयमाला के बाद सिंदूरदान हुआ। सकुशल शादी संपन्न हुई। घराती और बाराती दोनों पक्षों के लोग काफी खुश थे। इसके बाद शनिवार दोपहर को दुल्हन की विदाई हुई। दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा करके इनोवा कार से खुशी-खुशी अपने घर ले जा रहा था। कार में उसका बहनोई भी बैठा था। दूल्हा अपने गांव महाराना पहुंचता उसके पहले करीब 2-3 बजेपुरैनी गांव के पास तेड रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी नीचे उतर गई और दूल्हा-दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

दूल्हा-दुल्हन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूल्हा-दुल्हन की मौत से घराती और बराती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि जिनकी कुछ घंटे पहले शादी कराई वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मामत पसर गया है। दोनों एक-दूसरे को पाने के बाद भी एक-दूसरे के ना हो सके। उनकी खुशियां कुछ पलों की मेहमान थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

Sorese by social media

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments