Big Breking–पूर्व सांसद महेंद्र पाल उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष बने

0
ख़बर शेयर करें -

पूर्व सांसद महेंद्र पाल उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष बने
नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए हैं। इसमें पूर्व सांसद डा महेंद्र सिंह पाल अध्यक्ष चुने गए हैं। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डा पाल हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कुलदीप सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

डा पाल को 11 व योगेंद्र तोमर को 9 मत मिले। जबकि उपाध्यक्ष पद पर विजेता कुलदीप सिंह को 12 व मुनफैद को 9 मत मिले। यहां बता दें कि अभी तक अल्मोड़ा चौधारीखोला जाखनदेवी निवासी अधिवक्ता प्रभात चौधरी उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष थे। इस मौके पर कई समितियों के सदस्यों के निर्वाचन की भी घोषणा की गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सभी ने स्वागत किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *