ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर के काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक और छोटे हाथी की टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक बाइक से छटककर सड़क के दूसरे साइड जा गिरा जिसमे युवक को तेज रफ्तार डम्पर ने कुचल दिया।

 

 

 

 

 

जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के रम्पुरा निवासी आकाश कोली अपने दोस्त आदेश और संजीव के साथ काशीपुर रोड पर जा रहा था। इसी दौरान भगवानपुर के पास बाइक को एक छोटे हाथी ने टक्कर मार दी

 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

 

जिससे आकाश कोली बाइक से छटककर सड़क के दूसरी साइड जा गिरा। इस दौरान तेज रफ्तार डम्पर ने आकाश कोली को कुचल दिया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं इस दर्दनाक घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

रुद्रपुर की सीओ सिटी अनुषा बडोला ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है जबकि दो घायल हैं उन्होंने बताया डम्पर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *