Big Breaking: कल अल्मोड़ा नगर सहित व अल्मोड़ा से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से अल्मोड़ा विद्युत वितरण खंड अधिशासी अभियंता द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है की 6 अक्टूबर 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार, यह बिजली कटौती दीपावली पर्व के उत्सव एवं सुरक्षा कार्यों के कारण, 132/33 केवी उपसंस्थान स्थालीसार से टिटकुली में आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हेलीकॉप्टर हादसा: चमोली के चाईं गांव की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार सभी 6 लोगों की दर्दनाक मौत मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दिए विस्तृत जांच के आदेश

🌸प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी

विद्युत कटौती से अल्मोड़ा शहरी क्षेत्र से जुड़े सभी उपभोक्ता तथा ग्रामीण क्षेत्र जैसे : लमगड़ा, दन्या, जैंती, हवलबाग, कोसी और कोसी बाजार , जागेश्वर, सोमेश्वर ,ताकुला ,कौसानी ,धौलादेवी भैंसियाछाना,सेराघाट , बाड़ेछीना , धौलछीना क्षेत्रों से जुड़े सभी जगहों पर बिजली बाधित रहेगी ।

🌸कटौती का समय

दिनांक: 06 अक्टूबर 2025 समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल: खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर निकाला गुस्सा

विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि उक्त अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर रखें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु विभाग का सहयोग करें। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता विभाग की वेबसाइट या टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं

Advertisement