Big breaking :-अब निलंबित होगीव श्रम एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की पूर्व सचिव दमयंती रावत

श्रम विभाग ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की पूर्व सचिव दमयंती रावत को निलंबित करने की संस्तुति की है।

 

श्रम सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को रावत की फाइल भेजते हुए निलंबित करने को कहा है। मामला कर्मकार बोर्ड से वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है।

 

पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार में हरक रावत के श्रम मंत्री रहते दमयंती शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर बोर्ड की सचिव बनी थी।

 

उनके कार्यकाल में बोर्ड की भूमिका हमेशा सवालों के घेरे में रही। बोर्ड पर कभी साइकिल घोटाले के आरोप लगे, तो कभी बोर्ड के 250 करोड़ से अधिक के खर्च पर सवाल उठे। बोर्ड ने बिना ईएसआई के सीधे ही कार्यदायी संस्था ब्रिज एंड रूफ को कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के नाम पर 20 करोड़ का बजट जारी कर दिया था।

Advertisement