Big Breaking:सोमेश्वर में कोसी नदी ने ली 20 वर्षीय युवक की जान: नहाते समय गहरे पानी में डूबने से धौलछीना के गोकुल नेगी की मौत।
सोमेश्वर में कोसी नदी में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में कोसी नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धौलछीना के उटिया निवासी 20 वर्षीय गोकुल नेगी अपने दो साथियों के साथ सोमेश्वर के रनमन के समीप कोसी नदी में नहाने गया था।नहाते समय अचानक गोकुल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
साथ मौजूद उसके साथियों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद गोकुल को नदी से बाहर निकाला गया।
इसके बाद उसे तुरंत राजकीय उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
