Bageshwer News:कांग्रेसियों ने दुष्कर्म के आरोपी नेता की गिरफ्तारी न होने पर किया पुतला दहन,आंदोलन की दी चेतावनी

0
ख़बर शेयर करें -

नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व भाजपा का पुतला दहन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत में भाजपा नेता द्वारा नाबालिग के साथ किए गए दुष्कर्म की घटना पर कड़े शब्दों में निंदा की है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

🔹मुख्यमंत्री व भाजपा का पुतला दहन 

कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए यहां नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री व भाजपा का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कवि जोशी ने कहा कि आरोपी जिस मंडल का अध्यक्ष है उसी विधानसभा से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विधायक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का 'वायरल' मर्ज: 6 छात्रों पर भारी जुर्माना, प्रशासन ने सख्त कार्रवाई से दिया संदेश

🔹कही भी बेटियां सुरक्षित नहीं 

एक तरह तो पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा चेलि- ब्वारी महोत्सव मना रही है दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के ही विधानसभा में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा की जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री को भी नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि पूरे प्रदेश में मातृ शक्ति का शोषण किया जा रहा है और कही भी बेटियां सुरक्षित नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:प्रदेश सरकार ने धन आवंटित कर गौशाला निर्माण की दी अनुमति,लगा टेंडर,पशुपालन विभाग महीनों बाद भी नहीं दिला पाया गौशाला की जमीन में पेड़ काटने की अनुमति, गौशाला का काम लटका, पार्षदों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

🔹यह लोग रहे मौजूद 

इस मौके पर राजेंद्र टंगड़िया, सुनील भंडारी, गोकुल परिहार, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, रमेश भंडारी, ललित बिष्ट, लालित गोस्वामी, कुंदन गोस्वामी, किशन गिरी, गोपाल राम टम्टा, हरीश त्रिकोटी, मनमोहन जौहरी, संजय चनियाल, महेश पंत, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *