बागेश्वर आत्मनिर्भर भारत,श्रेष्ठ भारत को लेकर प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ असयोजन
केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय के भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा बागेश्वर नुमार्इश मैदान में आत्मनिर्भर भारत, एक भारत, श्रेष्ठ भारत विषयक पर चित्र प्रदर्शनी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रश्न मंच गोष्टी परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष जिला पंचायत बागेश्वर बसंती देव एवं ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला समूह द्वारा स्टाल भी लगाए गए।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य जन शिक्षण संस्थान डॉ0 शैलेंद्र धपोला एवं लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा आधुनिक भारत पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गर्इ। लीड बैंक अधिकारी द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं से समूह को मिलने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी किया गया,
जिसमें सफल प्रतिभागियों को विभागीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह द्वारा चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर ज्ञानवर्धक एवं लाभप्रद बताया गया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी बीएस नेगी ने भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। विभाग के अधिकारी भास्कर जोशी द्वारा चित्र प्रदर्शनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गुरु रानी तिवारी द्वारा किया गया।
रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया