बागेश्वर पुलिस ने गुमशुदा पत्नी को खोज निकाल पति को किया सुपुर्द

 

 

अमित श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी कपकोट के निकट पर्यवेक्षण में जनपद बागेश्वर क्षेत्र से गुमशुदाओं की तलाश कर बरामदगी करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।

 

इसी क्रम में *दिनांक 24.07.2022 को आगन्तुक ने उपस्थित थाना कपकोट आकर खुद की पत्नी उम्र 22 वर्ष, जो दिनांक 20.07.2022 को बिना वताये कही चली गयी परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी तलाश करने पर भी नहीं मिलने पर गुमशुदा पत्नी की तलाश हेतु प्रार्थना पत्र दिया।

 

 

 

जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर मामले पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी श्री प्रताप सिह नगरकोटी द्वारा एक पुलिस टीम गठन किया गया।पुलिस टीम के सुरागरसी- पतारसी करते हुए दिनांक:25.07.22 को गुमशुदा को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया ।

 

 

पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 वन्दना चौहान, थाना कपकोट।
2.कानि0 विरेन्द्र गैडा, थाना कपकोट।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

 

Advertisement