Bageshwar News :चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत दास हुए भाजपा में शामिल

बागेश्वर उपचुनाव से ऐन पहले भाजपा ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दे दिया है। 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रहे रंजीत दास को भाजपा में शामिल कर लिया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में कांग्रेस नेता रंजीत दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे रंजीत दास ने कांग्रेस पर अपने अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ा अपना आत्मसम्मान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ चुके एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे रही है जिसने अनेकों बार कांग्रेस का अपमान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के लिए वह कैसे चुनावों में वोट मांग सकते थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद, 24वीं किस्त जारी

💠राजनीति में पैसा ही सब कुछ नहीं

रंजीत दास ने कहा कि कांग्रेस का सच्चा कार्यकर्ता कभी भी बाहर से लाए गए प्रत्याशी के साथ खड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि राजनीति में पैसा होना ही सभी कुछ नहीं है। पैसे से चुनाव जीतना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यों से प्रभावित हैं और बागेश्वर उपचुनावों में पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

💠इस अवसर पर विधायक खजानदास, विधायक शक्तिलाल शाह, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विनोद सुयाल आदि मौजूद रहे।

💠रंजीत दास लाए थे 20 हजार वोट

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनावों में रंजीत दास 20 हजार से अधिक वोट लाए थे। ऐसे में उनके साथ बहुत बड़ा जनाधार है। उनके परिवार का एक लम्बा इतिहास रहा है। भट्ट ने कहा कि रंजीत दास के भाजपा में आने से उपचुनावों में भाजपा की जीत और भी आसान हो गई है।

Advertisement