बागेश्वर कपकोट पुलिस ने दो गुमशुदा महिलाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप

बागेश्वर कपकोट थाना पुलिस ने दो गुमशुदा महिलाओं को सकुशल बरामद कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है।

 

थाना प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि 30 अप्रैल को पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 29 अप्रैल को घर से कहीं चली गई है।

 

 

इसी दिन दूसरे पीड़ित ने भी इसी तरह की परेशानी पुलिस को बताई। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज की। दोनों मामले की जांच एसआई राजीव उप्रेती, चौकी प्रभारी शामा एवं एसआई प्रहलाद सिंह चौकी प्रभारी रीमा को दी गई। गुमशुदाओं की तलाश हेतु टैक्निकल टीम द्वारा दी गयी

 

 

जानकारी के आधार पर दोनों को क्रमश: हिमाचल प्रदेश व डीडीहाट पिथौरागढ़ से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

रिपोर्ट: हिमांशु गढ़िया

 

 

Advertisement