बैंक बकायेदार मुक्ति दत्ता की भूमि की होगी नीलामी

उप जिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बहुउद्देशीय वित्त निगम के बकायेदार मुक्ति दत्ता सचिव महिला जनजागृति समिति स्नो व्यू स्टेट ग्राम कसारदेवी रोड अल्मोड़ा के विरूद्व जारी वसूली धनराशि छियानबे लाख पैतीलीस हजार चार सौ तेइस रुपए की अदायगी न किये जाने के फलस्वरूप बकायेदार के नाम ग्राम बिनसर की सत्रह नाली पन्द्रह मुटठी तथा ग्राम माट की चार मुटठी भूमि को 10 जून, 2020 को कुर्की की स्वीकृति की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

उप जिलाधिकारी ने बताया कि अचल सम्पत्ति के विक्रय के लिये 1950 ई उ0प्र0 जमीदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम की धारा 284 या धारा 286 के अधीन छियानबे लाख पैतीलीस हजार चार सौ तेइस

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

अदायगी न किये जाने के फलस्वरूप बकायेदार की भूमि को कुर्क की गयी है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि

 

 

 

उक्त सम्पत्ति भूमि की नीलामी 05 मई, 2022 को कार्यालय तहसीलदार अल्मोड़ा में पूर्वान्ह्/अपरान्ह् की जायेगी जिसके लिए विक्रय अधिकारी नायब तहसीलदार अल्मोड़ा को नामित किया गया है।