Asian Games 2023:एशियन गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी आज, भारत ने हासिल किये 107 मेडल

ख़बर शेयर करें -

एशियाई खेलों का आज अंतिम दिन है। हांग्जो में हो रहा 19वां एशियन गेम्स रविवार को एक भव्य समारोह के बाद समाप्त हो जाएगा। एशियाई खेलों का समापन समारोह भारतीय समय के अनुसार, शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट भारत में भी उपलब्ध होगा। बता दें कि भारत ने पहली बार एशियन गेम्स में कुल 107 मेडल्स अपने नाम किए हैं। इनमें 20 स्वर्ण पदक, 38 रजत पदक और 41 कांस्य पदक शामिल हैं। इससे पहले 2018 में भारत ने अपने नाम 70 पदक किए थे।

🔹क्लोजिंग सेरेमनी आज

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​मानसून पर भारी श्रद्धालुओं की आस्था: चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, 48 लाख के पार पहुंचे तीर्थयात्री

एशियन गेम्स 2023 का समापन समारोह लगभग 1.5 घंटे चलने वाला है। इसमें टेक्नोलॉजी के साथ-साथ संस्कृति के माध्याम से चीन के विकास को प्रदर्शित किया जाएगा। क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान हांगझोऊ ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम का फर्श हजारों चमकदार बिंदुओं के साथ स्क्रीन में बदल जाएगा और इस पर खेलों के स्पेशल मोमेंट्स को दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: भिकियासैंण में 3 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, टाउनशिप ट्रेनी के 200 पदों पर होगी भर्ती

🔹यहां देखें लाइव

एशियन गेम्स 2023 की क्लोजिंग सेरेमनी भारतीय समय के मुताबिक शाम 5:30 बजे शुरू होगी। इवेंट का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी पर की जाएगी। इसके अलावा समारोह का सीधा प्रसारण SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।