अल्मोड़ा में पानी न आने से महिलाओं में आक्रोश घेरा जलसंस्थान कार्यलय

0
ख़बर शेयर करें -

 

द्वाराहाट यहां खीरो नदी से बनी बूंगा-ऊंचाकोट पेयजल योजना से संबद्ध बूंगा और ऊंचाकोट गांव में पिछले कई महीनों से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। गुस्साई महिलाओं ने यहां जल संस्थान कार्यालय पहुंच नारेबाजी के साथ ही अधिकारियों का घेराव किया।दो घंटे तक धरना प्रदर्शन भी किया। महिलाओं ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीण परेशान हैं

 

 

 

 

 

 

और दूर दराज के पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं। कई बार शिकायत के बावजूद योजना को ठीक नहीं किया जा रहा है। यदि समस्या दूर नहीं हुई तो 15 मई से यहां घटगाड़ में चक्काजाम किया जाएगा।

 

 

 

 

 

महिलाओं ने कहा कि पिछले छह माह से पेयजल किल्लत बनी हुई है और 15 दिनों से पानी की एक बूंद भी नलों नहीं टपक रही। दूर दराज के स्रोतों से बमुश्किल आपूर्ति की जा रही है। आपूर्ति नहीं होने से पूरे गांव के लोग परेशान हैं।

 

 

 

 

 

ग्रामीणों की ओर से बार बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन करना पड़ा। महिलाएं ग्राम प्रधान अनीता देवी के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचीं और यहां धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।

 

 

 

 

 

धरना प्रदर्शन में बीना चौधरी, शांति आर्या, कंचन चौधरी, चंद्रकला देवी, कमला, हेमा, शोभा आर्या, भवानी देवी, गंगा, नंदी, तारा, आशा, खष्टी चौधरी, बेबी साह आदि थे। योजना काफी पुरानी होने से समस्या बनी हुई है। कर्मचारियों को मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी। ग्रामीणों को टैंकर से पानी देने की व्यवस्था भी की जा रही है।
-एसएस रौतेला, कनिष्ट अभियंता जल संस्थान द्वाराहाट।

Sorese by social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *