अल्मोड़ा : नारेबाजी कर बीजेपी सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेसियों ने जलाईं खेल प्रमाणपत्रों की प्रतियां

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर कांग्रेसियों ने खेल प्रतियोगिताओं के प्रमाणपत्रों की प्रतियां जलाकर आक्रोश जताया। जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व देर शाम नगर के कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
नाराजगी जताने वालों में प्रदेश सह प्रभारी आभ्या चौहान, प्रदेश सचिव धीरज गैलाकोटी, विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटोला, ललित सतवाल, बाल विक्रम रावत आदि मौजूद रहे।
🔹यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
वहीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने दिल्ली में आंदोलित महिला कुश्ती पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए अपना समर्थन दिया। एक होटल में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर उन्होंने यौन शोषण के आरोपों से घिरे राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को संसद से निष्कासित कर गिरफ्तार करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि चार माह से महिला कुश्ती पहलवान दिल्ली में धरना देकर न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रहीं हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार यौन शोषण जैसे गंभीर मामले के आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। यह चिंताजनक स्थिति है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी, रजनी टम्टा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, त्रिलोचन जोशी, दिनेश नेगी, तारा चंद्र जोशी, प्रीति बिष्ट आदि मौजूद रहे।