अल्मोड़ा:पुलिस ने अवैध रेता भरकर ले जा रहे पिकअप को किया जब्त

देघाट पुलिस ने अवैध रेता भरकर ले जा रहे पिकअप को किया सीज कर दिया है।एसएसपी अल्मोड़ा रामचंद्र राजगुरु  द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में अवैध खनन की रोकथाम हेतु अवैध खनन सामग्री परिवहन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

     आज दिनांक 10 जून को थाना देघाट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान नागचूला रोड के पास छीपा मोड़ पर एक पिकअप संख्या UK19CA0125 को रोककर चैक किया तो वाहन चालक दर्शन सिंह निवासी दुम्लिकोट पोस्ट ददोली तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल द्वारा बिना लाइसेंस बिना कागजात, वाहन मे अवैध रेता परिवहन किया जा रहा था, बिना कागजात अवैध रेता परिवहन करने पर वाहन को मौके पर सीज किया गया। 

      अवैध रेता परिवहन के सम्बन्ध मे रिपोर्ट उप जिलाधिकारी भिकियासैन को भेजी जा रही है।

Advertisement