Almora:-अल्मोड़ा नगर की 7से10 जून को ये मार्ग रहेगा बंद

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

अल्मोड़ा में 07 से 10 जून 2026 तक शैल बैंड–पाण्डेखोला मार्ग रहेगा बंद।

अधिशाषी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग, रानीखेत अशोक चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-309 ए के किमी 202.00 से किमी 206.00 (शैल बैंड से पाण्डेखोला) तक मार्ग में डामरीकरण का कार्य प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: अल्मोड़ा से 40 श्रद्धालुओं का दल देहरादून रवाना, विधायक व मेयर ने दिखाई हरी झंडी

 

 

 

 

इस कार्य के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन हेतु उक्त मार्ग को 07 जून 2026 से 10 जून 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक शैल बैंड, पाण्डेखोला से लक्ष्मेश्वर तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand गौरा देवी की राह पर चलीं हिमाद्रि संस्था की युवतियां; पेड़ों से लिपटकर जताया कड़ा विरोध

 

 

लोक निर्माण विभाग ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात संबंधी असुविधा से बचने के लिए यात्रा की योजना उसी के अनुरूप बनाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *