अल्मोड़ा:यहां काशीपुर से घूमने आये परिवार की कार ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी , चार घायल

0
ख़बर शेयर करें -

सल्ट विकासखंड के शशिखाल में ब्रेक फेल होने से कार खाई में गिर गई। हादसे में काशीपुर यूएस नगर निवासी कार सवार चार लोग घायल हो गए जिनका सीएचसी देवायल में इलाज किया गया। 

काशीपुर से सल्ट घूमने आए गढ़वाल सभा कॉलोनी काशीपुर निवासी पृथ्वी पाल सिंह, मंजू देवी, तारा रावत और कौस्तुबानंद रावत बृहस्पतिवार को लौट रहे थे। शशिखाल में मानिला मंदिर के पास अचानक ब्रेक फेल होने से उनकी कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर में गिर गई। हादसे में चारों घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी देवायल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी को हल्की चोट आई। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। फिर भी घटना के स्पष्ट कारणों का पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *