अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता आठ लाख के गांजे के साथ युवक की गिफ्तारी

 

एसओजी व पुलिस की साझा टीम की दविश
टीम को 5000 रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा
अल्मोड़ा 25 मई जिलांतर्गत आज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक कार में सवार 23 वर्षीय युवक के कब्जे से 57.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 8.21 लाख रुपये आंकी गई हैै।

 

 

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके वाहन को सीज कर लिया। इस गांजे की तराई की ओर तस्करी हो रही थी, लेकिन राह में पुलिस ने पकड़ लिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को 5000 रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है

 

मामला सल्ट थानांतर्गत का है। हुआ यूं कि एसओजी की सूचना पर सल्ट थाना पुलिस व एसओजी की साझा टीम ने आज सल्ट के कटपतिया तिराहे से करीब 50 मीटर गुलार की तरफ टाटा मांजा कार संख्या- DL 10 C-1267 को रोककर चेक किया। जिसमें सवार कैलाश सिंह रावत (23 वर्ष) पुत्र राम सिंह रावत, निवासी ग्राम घुघुती घनियाल, तहसील स्याल्दे, जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 57.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पकड़े गए गांजे की कीमत 8,21,310 रुपये बताई गई है।

 

पुलिस ने आरोपी कैलाश को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर लिया है।

 

 

एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि पूछताछ पर युवक ने बताया वह गांजा घुघति घनियाल के आसपास के क्षेत्र से इकट्ठा करके तराई क्षेत्र की ओर बेचने हेतु ले जा रहा था। इधर एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने गांजा पकड़ने वाली टीम को उत्साहवर्धन के लिए 5000 रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, एसआई अवनीश कुमार, आरक्षी संजू कुमार, गुरमेज सिंह, भूपेन्द्र सिंह व मनमोहन सिंह शामिल रहे।

 

 

Advertisement