Almora News:महिला कल्याण समिति और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा महिलाओं के लिए इस दिन लगाया जाएगा निशुल्क चिकित्सा शिविर,जाने

0
ख़बर शेयर करें -

महिला कल्याण संस्था द्वारा एक बैठक कर यह निर्णय लिया गया  कि महिला कल्याण संस्था एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 24 दिसंबर को रविवार के दिन 11बजे  से 3 बजे तक नंदा देवी मंदिर परिसर में महिलाओं के लिए एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

🔹बीमारियों के बारे में किया जाएगा जागरूक 

इस आयोजन में केवल महिलाएं प्रतिभा  करेंगी महिला चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर एवं गायनेकोलॉजी से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूक भी किया जाएगा व जो भी महिलाएं अपने को चिकित्सकों को दिखाना चाहेंगे उन्हें यह मौका भी निशुल्क मिलेगा । साथ ही कुछ दावाओं का वितरण भी निशुल्क किया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का धामी सरकार पर हमला; बद्रीनाथ धाम मामले में अधिकारी को हटाने की मांग

इसके साथ ही महिला कल्याण संस्था द्वारा एक प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी जिसमें (अल्मोड़ा की सबसे स्वस्थ महिला कौन )का चुनाव किया जाएगा ।महिला का बी पी व शुगर , हीमोग्लोबिन वेट ,हाइट देखी जाएगी उसके अनुसार ही महिला का चयन किया जाएगा प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाली महिलाओं को पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया जाएगा।सबसे स्वस्थ महिला प्रतियोगिता में उम्र 25 से 50 व 50 से ऊपर की महिलाओं दो ग्रुप में निर्णय लिया जाएगा।

महिला कल्याण संस्था के अध्यक्ष रीता दुर्गा पाल द्वारा कहा गया कि क्योंकि महिलाएं एक गृहस्ती की रीढ होती हैं इसलिए अपनी गृहस्ती को संभालने के लिए उन्हें स्वस्थ रहना जरूरी है। महिलाएं घर गृहस्ती में है या नौकरी में इतनी व्यस्त होती हैं कि उनके पास अपने लिए समय ही नहीं होता इसलिए उनका एक रुटीन चेकअप करवा कर उन्हें जागरूक किया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: बागेश्वर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, जिला अस्पताल के पास पुल पर चढ़ा युवक।

बैठक की अध्यक्षता मनोज सनवाल अध्यक्ष रेड  क्रॉस सोसाइटी द्वारा वह संचालन सचिव पुष्पा सती द्वारा  किया गया बैठक में उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय  कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल मंजू अग्रवाल संरक्षक रीता जोशी आशा पंत आशा कर्नाटक शांति शाह दीपा सतीश जोशी राधिका जोशी गीता शाह अनीता रावत ममता चौहान मंजू जोशी रमा जोशी अंजू अग्रवाल अनुराधा अग्रवाल रेखा चौहान सरला बिष्ट  मंजू रावत दीपा जोशी आदिति अग्रवाल पांडे रमा जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *