Almora News:व्यापार मंडल ने सदस्यता अभियान के पहले दिन 150 से अधिक व्यापारियों को दिलाई सदस्यता

ख़बर शेयर करें -

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिये व्यापार मंडल ने व्यापारियों के बीच सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। अभियान के पहले दिन 150 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।

🔹फरवरी में होगी चुनाव की प्रकिया 

बुधवार को पहले दिन सदस्यता अभियान की शुरूआत सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। मुख्य बाजार से मालरोड तक चले अभियान में 150 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद फरवरी में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update :प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में आज तेज बारिश होने की संभावना,बंद रहेंगे इस जिले के स्कूल

🔹यह लोग रहे शामिल 

अभियान में मनोज सिंह पवार, संजय साह रिक्खू, मनोज वर्मा,  विनीत बिष्ट, यूसुफ तिवारी, भीमा पवार, दिनेश जोशी, हिमांशु कांडपाल, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, जगदीश तिवारी, गोपाल मेर आदि व्यापार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *