Almora News:​अल्मोड़ा: श्रावणी मेले और CM के प्रस्तावित दौरे को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन; DM अंशुल सिंह ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रावणी मेले के शुभारंभ एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रमों की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

जनपद में आगामी 16 जुलाई से आयोजित होने वाले श्रावणी मेले, राज्य स्तरीय हरेला पर्व एवं बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार को विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सर्वप्रथम वृद्ध जागेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा जनपद वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरी तत्परता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जागेश्वर धाम पहुंचकर आगामी 16 जुलाई से प्रारंभ होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा, चिकित्सा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगमन प्रस्तावित है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयावधि में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

जिलाधिकारी ने श्रावणी मेले के संबंध में जागेश्वर क्षेत्र के पुजारियों, समिति के सदस्यों तथा अन्य हितधारकों के साथ बैठक भी की तथा उनकी समस्याएं एवं आकांक्षाएं भी जानी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी गरुड़ाबांज भी पहुंचे। यहां से राज्य स्तरीय हरेला पर्व का शुभारंभ किया जाएगा तथा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, पौधरोपण स्थल, विभागीय स्टॉल, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, चिकित्सा एवं पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं तथा कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाले ये सभी कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सहभागिता के साथ मुख्यमंत्री का प्रस्तावित आगमन भी है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करते रहें तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, द्वाराहाट सुनील कुमार राज, भनोली सौम्या गर्ब्याल, प्रबंधक एवं तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित मंदिर समित के पदाधिकारी, जागेश्वर क्षेत्र के हितधारक सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।