Almora News:पुलिस का सत्यापन अभियान है जारी,बिना पुलिस सत्यापन के मजदूर रखने वाले ठेकेदार का किया 10 हजार का चालान

0
ख़बर शेयर करें -

जिले में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों,जनपदों से जनपद में कार्यरत,निवासरत बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों,मजदूरों,फड़ फेरी व रेड़ी,ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार,मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सख्त निर्देश दिये गये है।

🔹पुलिस की कार्रवाही 

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक-31 जनवरी को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत द्वारा पुलिस टीम के साथ बाहरी प्रदेशों से थाना क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत,निवारसत व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सघन सत्यापन अभियान चलाकर ग्राम-शहरफाटक, नाटाडोल  में 30 किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कोतवाल सोमेश्वर व प्रभारी थानाध्यक्ष सल्ट ने होली व अन्य आगामी त्यौहार के दृष्टिगत विभिन्न संगठनों के साथ की गोष्ठी

इस दौरान एक ठेकेदार द्वारा अपने मजदूरों का सत्यापन नहीं कराया गया था, जिस पर सम्बन्धित मकान मालिक का पुलिस एक्ट में 10 हजार रुपए का कोर्ट चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:दुखद: बागेश्वर से अल्मोड़ा आ रही गाड़ी बसौली के पास दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर ही तीन ने तोड़ा दम।

🔹ठेकदारों को किया जागरुक

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किरायेदार रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *