Almora News:तेंदुए का आतंक, कई पशुओं को बना चुका है शिकार, ग्रामीण में दहशत का माहौल

0
ख़बर शेयर करें -

जिले के गांवों में तेंदुए के आतंक से दहशत बनी हुई है।गावों तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है। अभी तक तेंदुआ क्षेत्र के कई पालतू जानवरों का अपना शिकार बना चुका है। तेंदुए की दहशत से ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

तेंदुआ कई मवेशियों को मार चुका है। शाम ढलते ही ग्रामीणों को आवाजाही में खतरा बना हुआ है। हवालबाग विकासखंड के घनेली, जोसियाना, पाखुडा, पिल्खा, पसेड, पडूला, रेलाकोट आदि आदि गांवों में तेंदुए का आतंक है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:चारधाम यात्रा 2026: पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, केदारनाथ के लिए मची सबसे ज्यादा होड़"

जोसियाना के ग्रामीण रविंद्र जोशी ने बताया कि तेंदुआ घरों के आसपास पहुंच रहा है। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाकर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *