Almora News:अल्मोड़ा: युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों का भव्य स्वागत; धारानौला से जागेश्वर धाम तक निकली विशाल रैली

0
ख़बर शेयर करें -

युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष के स्वागत में फूल मालाओं के साथ भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सिकुड़ा बैंड धारानौला से चौघानपाटा होते हुए जागेश्वर धाम तक कार एवं बाइकों के साथ निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा विक्रम सिंह फर्त्याल, जिला अध्यक्ष रानीखेत चंदू वर्मा सहित प्रदेश महासचिव प्रदीप बिष्ट, जिला महासचिव पारस डसीला, जिला महासचिव दीक्षा सुयाल, नगर अध्यक्ष गौरव जोशी,  युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव किरण आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष धौलादेवी राजकल, विधानसभा अध्यक्ष सोमेश्वर भुवन दोसाद, अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष विशाल कनवाल, जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मलाडा सहित अन्य सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।

साथ ही पंचायती राज संगठन के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हरीश भट्ट एवं प्रदेश सचिव गोपाल गुरुरानी का भी युवा कांग्रेस द्वारा भव्य स्वागत किया।।

जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा विक्रम सिंह फर्त्याल  अपने निकवर्ती प्रत्याशी पवन सिंह महारा धीरेंद्र सिंह गैलकोटी सुधांशु रौतेला को भारी अंतर से चुनाव जीतकर आए हैं।।।

कार्यक्रम के आयोजक, NSUI के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल भट्ट ने कहा कि अल्मोड़ा और रानीखेत जनपद में एक सशक्त युवा नेतृत्व उभरकर सामने आया है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि आज आम और गरीब परिवारों के बच्चे युवा कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं, जो संगठन की ताकत को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कोतवाली सोमेश्वर व ऑपरेशन स्माइल टीम ने गुमशुदा नाबालिक बालक को रोडवेज बस हल्द्वानी, नैनीताल से सकशुल किया बरामद

गोपाल भट्ट ने प्रदेश की वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवा कांग्रेस पूरे जिले में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगी और गांव-गांव तक युवाओं को जोड़कर 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी।

गोपाल भट्ट ने आभार व्यक्त किया आ0 नेता श्री  राहुल गांधी विधायक मनोज तिवारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल प्रदीप टम्टा पूर्व प्रदेश कांग्रेस करण महारा द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट सल्ट ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत कंचन रावत विशाल नेगी पूर्व विधायक रणजीत रावत का।।।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल ने कहा कि अल्मोड़ा और रानीखेत में मिली ऐतिहासिक जीत का श्रेय युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट को दिया और कहा भट्ट के   संगठन में मजबूत पकड़ एवं जमीनी मेहनत और मजबूत नेतृत्व को जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं  एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:SSP अल्मोड़ा द्वारा CDS (I), NDA&NA (1) 2026 की लिखित परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है सभी परीक्षा केन्द्रों में अल्मोड़ा पुलिस के जवान मुस्तैद

वहीं, रानीखेत के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष चंदू वर्मा ने कहा युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा गोविंद सिंह कुंजवाल  जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, युवा कांग्रेस नेता अधिवक्ता गोपाल भट्ट पीताम्बर पांडे अंकुर कांडपाल

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, प्रीति बिष्ट, गीता महारा, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, वरिष्ठ नेता पुरन रौतेला, युवा नेता बालम भाकुनी ललित फर्त्याल राहुल अधिकारी गोलू सतवाल उज्ज्वल जोशी

रॉबिन भंडारी,

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, दीपक कुमार, सभासद वैभव पांडे, अजीत कार्की नंदन सिंह फर्त्याल राजेश अधिकारी जिला पंचायत सदस्य हेम कुमार आर्य दीपक फर्त्याल युवा कांग्रेस नेता संतोष कुमार छात्रा उपाध्यक्ष निकिता रौतेला

सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *