Almora News:अल्मोड़ा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम, प्रेस वार्ता में बोलीं प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत

0
ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, अल्मोड़ा

विषय: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेस वार्ता, किरन पंत ने बताया ऐतिहासिक कदम

अल्मोड़ा, दिनांक: 13 अप्रैल 2026

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम एवं महिला सशक्तिकरण के विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में किरन पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ने अपने विचार व्यक्त किए।

अपने संबोधन में किरन पंत ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है, जिससे महिलाओं को नीति निर्धारण और नेतृत्व में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में थमा बारिश का दौर, खिली तेज धूप; मैदानी इलाकों में उमस बढ़ी, पहाड़ों के लिए यलो अलर्ट

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया है। आज महिलाएं केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि देश के विकास की अग्रणी भागीदार बन चुकी हैं।

किरन पंत ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान से महिलाओं की गरिमा को मजबूती मिली है, वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, जन धन योजना और मुद्रा योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 112 एवं वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाएं महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुई हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को केवल अवसर ही नहीं, बल्कि सम्मान और नेतृत्व भी प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:"उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस का शंखनाद: केसी वेणुगोपाल और शैलजा का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे"

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी लगातार बढ़ रही है और भाजपा इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से 

प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष 

पूनम पालीवाल, जिला महामंत्री

कविता साह, नगर अध्यक्ष

कमला तिवारी,नगर महामंत्री

ममता शाह उपस्थित रही।

अंत में सभी ने आह्वान किया गया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *