Almora News:अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए खुशखबरी: नए साल में मिलेंगे 30 नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर

0
ख़बर शेयर करें -

इस बार नए साल की शुरुआत मेडिकल कॉलेज के लिए शुभ संकेत ला रही है। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कॉलेज को इस बार बंपर फैकल्टी मिलने वाली है।

कॉलेज में अगले माह 30 फैकल्टियों की स्थाई नियुक्त होगी।

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को अस्तित्व में आए तीन साढ़े तीन साल से अधिक का समय बीत गया है। लेकिन कॉलेज लंबे समय से फैकल्टियों की कमी से जूझ रहा है, यहां वर्तमान में भी केवल 55 फैकल्टियां ही तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे भूस्खलन के कारण बंद, अब बाईपास और इन वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन

लगातार साक्षात्कार के बाद भी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी दूर नहीं हो रही थी। लेकिन अब नए साल में मेडिकल कॉलेज में फैकल्टियों की कमी कई हद तक दूर होगी।

कॉलेज को शीघ्र ही 30 नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर मिलने वाले हैं। जिससे कॉलेज प्रशासन समेत मरीजों को काफी हद तक लाभ मिलेगा। डाक्टरी की पढ़ाई कर रहे अभ्यर्थियों को भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:मा0 मुख्यमंत्री के 'धारा मेरा, नौला मेरा' अभियान के तहत लोहाघाट के अक्कल धारा में 'जल उत्सव' का हुआ भव्य आयोजन

🌸अल्मोड़ा समेत बागेश्वर और पिथौरागढ़ से पहुंचते हैं मरीज

मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में अल्मोड़ा समेत बागेश्वर और पिथौरागढ़ के मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में अब नए असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती से यहां पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर उपचार भी मिलेगा।

मेडिकल कॉलेज को शीघ्र ही तीस नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर मिलने वाले हैं। नए प्रोफेसरों की तैनाती से कई हद तक डॉक्टरों की कमी दूर होगी।

प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *