Almora News:FSO अल्मोड़ा ने भनोली स्थित सोलर पावर प्लांट का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से किया निरीक्षण

आज दिनांक 12 दिसम्बर को रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा  के निर्देश पर अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा  महेश चंद्र द्वारा  जनपद के झालडूंगरा भनोली क्षेत्र में स्थित सन लेयर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड सोलर पावर प्लांट का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत भौतिक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तिलपात्र एवं हवन के साथ कर्नाटक खोला की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य समापन

🔹उपकरणों के संचालन की दी जानकारी 

FSO अल्मोड़ा द्वारा सोलर पावर प्लांट में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को चैक करने पर सभी उपकरण कार्यशील दशा में पाए गये। सोलर पावर प्लांट में नियुक्त स्टॉफ को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई।

Advertisement