Almora News:वनाग्नि से निपटने को वन विभाग और NDRF ने कसी कमर; बिन्सर में संयुक्त अभ्यास संपन्न

0
ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 16.02.2026 को बिन्सर वन्य जीव विहार के कपड़खान बीट अन्तर्गत द०बि० क०सं० 17 में National Disaster Response Force (NDRF), वन विभाग के कर्मचारियों व फायर वाचरों द्वारा संयुक्त रूप से फॉरेस्ट फायर फेमिलियराइजेशन एक्सरसाइज (FAMex) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आगामी वनाग्नि काल में वनाग्नि की सभावित घटनाओं के दौरान त्वरित एंव समन्वित कार्यावाही सुनिश्चित करना, संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सुदृढ़ करना तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करना।

🌸अभ्यास के दौरान निम्नानुसार गतिविधिया सम्पन्न की गयी-

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में 21वें राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय प्रमुखों के सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

1. अभयारण्य के भौगोलिक स्वरूप एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण।

2. वन विभाग द्वारा वनाग्नि के दौरान उपयोग किये जाने वाले उपकरणों एवं संसाधनों का प्रदर्शन।

3. फायर वाचरों के साथ समन्वय बैठक एवं भूमिका स्पष्टीकरण।

4. वनाग्नि की स्थिति में संयुक्त प्रतिक्रिया प्रणाली (Joint Response Mechanism) का व्यावहारिक अभ्यास

5. सुरक्षा उपायों तथा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP)

इस अवसर पर एन०डी०आर०एफ० के सहायक कमांडेन्ट श्री आर०एस० धपौला, निरीक्षक श्री कनिष्क पांगती एवं उनकी टीम द्वारा वनाग्नि रोकथाम, प्रारभिंक नियंत्रण तकनीकों तथा प्रभावी टीम समन्वय पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वन क्षेत्राधिकारी श्री मनोज सनवाल द्वारा उपस्थित कर्मचारियों, फायर वाचरों के साथ वनाग्नि नियंत्रण पर अपने अनुभव साझा किये गये तथा एन०डी०आर०एफ० टीम, वन विभाग की टीम तथा फायर वाचरों की संक्रिय सहभागिता से इस संयुक्त अभ्यास को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड लमगड़ा व ताकुला की न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित।

यह संयुक्त अभ्यास भविष्य में संभावित वनाग्नि घटनाओं के प्रभावी प्रबन्धन, त्वरित प्रक्रिया जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

वन क्षेत्राधिकारी बिन्सर वन्य जीव विहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *