Almora News:सीएम धामी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया उग्र आंदोलन,मांगे इन सवालों के जवाब

0
ख़बर शेयर करें -

आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा आगमन पर जमकर नारेबाजी की गई। पुष्कर धामी गो बैक जैसे नारे लगाए। चौघानपाटा में सड़क पर बैठ गए। इस दौरान यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। शनिवार को सीएम धामी का अल्मोड़ा दौरा रहा। इस बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता चौघनपाटा में जुटे।

कार्यकर्ताओं ने सीएम दौरे का विरोध किया। अंकिता भंडारी को न्याय देने समेत तमाम नारे लगाए। इस बीच सीएम धामी गो बैक के नारे गूंज उठे। कांग्रेसी सड़क घेर लेट गए। पुलिस को मजबूरन उन्हें हिरासत में लेना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू।

🔹पूछे गए यह सवाल 

आज युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में, हमने राज्य के मुख्यमंत्री से सवाल पूछे हैं। अंकिता हत्याकांड में जिस वीआईपी को बचाया जा रहा है, उसका पर्दाफाश क्यों नहीं हो रहा है? पेपर लीक मामले में हाकम सिंह को क्यों ज़मानत मिल रही है? यह क्या न्याय है?

हमने सिर्फ न्याय की मांग की है, और हमें तानाशाही का सामना करना पड़ा। हमारी आवाज़ को दबाने की कोशिश की गई, हमें जबरदस्ती गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मैग्नेसाइट उद्योग को मिली 4 माह की संजीवनी, सीएम धामी बोले- 500 परिवारों को मिलेगा आजीविका का संबल

ये हमारे लोकतंत्र की मौत है। हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। हमें न्याय चाहिए, अंकिता के माता-पिता को न्याय चाहिए। जवाब जनता देगी, हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे

🔹यह रहे शामिल 

नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, गीता मेहरा, शरद शाह, अमित बिष्ट, विपुल कार्की, बाल विक्रम रावत, संजय सिंह, विनोद वैष्णव, किशन लाल, विपुल कार्की आदि को पुलिस वाहन में भरकर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *