Almora News:अल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाकर बाधित यातायात किया सुचारु
आज थाना दन्या के सोनासिलिंग क्षेत्र में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बाधित हो गया था,
जिस पर थानाध्यक्ष दन्या श्री जसविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पेड़ को हटवाकर यातायात को सुचारु किया गया।
