Almora News:नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में युवक पर पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज, गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

कल दिनांक-21 नवंबर को एक व्यक्ति ने कोतवाली अल्मोड़ा आकर अभिषेक कुमार द्वारा उनकी नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म करने व उसके गर्भवती होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई जिस पर तत्काल कोतवाली अल्मोड़ा में अभिषेक कुमार के के खिलाफ पोक्सो अधिनियम  के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी।

🔹एसएसपी अल्मोड़ा ने दिए निर्देश 

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अपराध की गंभीरता/संवेदनशीलता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखण्ड में यहाँ दर्दनाक हादसा 4 साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला

🔹पुलिस की कार्रवाही 

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी से दिनांक- 21 नवंबर को अभियुक्त अभिषेक कुमार होटल हिमसागर अल्मोड़ा के सामने से गिरफ्तार किया गया, पंजीकृत अभियोग में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में पहुंचे बिट्टू कर्नाटक,तीमारदारों से की मुलाकात,स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश, ब्लड बैंक के द्वारा मरीजों को हो रही समस्याओं के स्थाई समाधान को कल मंगलवार को प्राचार्य से करेंगे वार्ता

🔹गिरफ्तार अभियुक्त-

    अभिषेक कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी ग्राम भेटुली, पोस्ट अयारपानी, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोडा उम्र-20 वर्ष

🔹पुलिस टीम-

1. म0 उपनिरीक्षक सुश्री हेमा कार्की कोतवाली अल्मोडा।,

2-कानि0  खुशाल सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *