Almora News:हाथ में अवैध तलवार लेकर ग्रामीणों को डरा धमका रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

कल दिनांक 21 नवंबर को थाना दन्या पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति रमेश चंद्र जोशी नैनोली गाँव में तलवार लेकर घूम रहा है और ग्रामीणों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। 

🔹पुलिस की कार्रवाही 

         सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह द्वारा बिना देर किये तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया, पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रमेश चंद्र जोशी जो हाथ में तलवार लेकर ग्रामीणों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा था,अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध लोहे की तलवार बरामद कर मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना दन्या में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई । 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:गंभीर साइबर अपराध, नशा उन्मूलन और यातायात नियमों के प्रति दन्या पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज में चलाया जागरूकता अभियान

🔹गिरफ्तार अभियुक्त

रमेश चंद्र जोशी पुत्र स्व0 पूरन चंद्र जोशी निवासी नैनोली पोस्ट खटियोला, दन्या जनपद अल्मोड़ा । 

🔹बरामदगी

एक लोहे की तलवार

🔹पुलिस टीम-

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन कामकाजी महिला हॉस्टल का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश

1-अपर उपनिरीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह भाकुनी 

2-हे0का0 देशराज 

3-हो0का 0 ललित प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *