Almora News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बैठक का हुआ आयोजन

ख़बर शेयर करें -

आज बुधवार सात फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पाताल देवी में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में 10 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को “मातृ शक्ति आजिविका” महोत्सव हवालबाग अल्मोड़ा में आगमन को लेकर तैयारी बैठक की।

बैठक में सभी पार्टी पदाधिकारीयो को अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी।बैठक में अल्मोड़ा बागेश्वर दुग्ध संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष गिरिश खोलिया का स्वागत किया। तत्पश्चात जिला मंत्री संजय डालाकोटी के चचेरे भाई,नगर महामंत्री मनोज जोशी जी के ताऊ जी,व किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री नवीन बिष्ट के चाचा जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की

यह भी पढ़ें 👉  Almora News :नगर में आधे नगर में जलापूर्ति रही बाधित,70 हजार की आबादी रही परेशान

जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,पूर्व दर्जा मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित दोसाद,पंचायत प्रकोष्ठ महेश नयाल,महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,अरविन्द बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भटृ,कैलाश गुरुरानी,महिपाल बिष्ट,मीना भैसोडा़,जिला मंत्री देवशीष नेगी,वंदना आर्या,दीपक साह कन्नू,महेश बिष्ट,जिला मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,आई० टी०शैल के जिला संयोजक गोविन्द मटेला,सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी,सागर गंगोला,जगदीश तिवारी ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी,प्रकाश बिष्ट,सुन्दर मटियानी,मनीष बिष्ट,कन्हैया बिष्ट,जगत भटृ,कनक पंत,हरीश बिष्ट,सी०एल०टम्टा,सुरेश लोहनी,ललित खोलिया,रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *