Almora News :शराब के नशे में चला रहा था मिनी ट्रक, आया इवनिंग स्ट्रार्म 2.0 की चपेट में हुआ गिरफ्तार, वाहन सीज

अल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या ने की कार्यवाही

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाने व आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने, साथ ही इवनिंग स्टॉर्म 2.0 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने/उपद्रव/छेड़ाखानी/अराजकता करने वाले,खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/ यातायात नियमों की उल्लघंन करने तथा सार्वजनिक स्थानों/होटल ढ़ाबों में शराब पीने/पिलाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

दिनांक 20/03/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या श्री विजय नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा दन्या बाजार में चैकिंग की जा रही तो वाहन सं0- UK19-CA-1175 मिनी ट्रक का चालक समीम निवासी रामनगर नैनीताल शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।  

अल्मोड़ा पुलिस का इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चैकिंग अभियान जारी हैं।   

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'