Almora News:कुलपति प्रो सतपाल बिष्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट

ख़बर शेयर करें -

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से उनके रुद्रपुर आवास में जाकर शिष्टाचार भेंट की।

🔹युवा को शिक्षार्जन के लिए अन्यत्र न जाना पड़े

माननीय भगत सिंह कोश्यारी ने नवनियुक्त कुलपति को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय  के संदर्भ में कहा की यह विश्वविद्यालय पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने और उनके भविष्य के निर्माण के लिए श्रेष्ठ विश्वविद्यालय बन सकता है, ताकि पर्वतीय अंचल के युवा को शिक्षार्जन के लिए अन्यत्र न जाना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli News:चमोली में पहली ही बारिश बनी आफत: नारायणबगड़ में भारी मलबा सड़कों और दुकानों में घुसा, गाड़ियां क्षतिग्रस्त

🔹शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाना

साथ ही उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय बनाना लक्ष्य है, इसलिए इस विश्वविद्यालय में शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाना आवश्यक है। शोध एवं  शिक्षा का बेहतर विश्वविद्यालय बनाने हेतु नवनियुक्त कुलपति को उन्होंने अपना मार्गनिर्देशन दिया और उन्हें शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए सप्तर्षि मॉडल की चर्चा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए  चर्चा भी की।