Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए द्वाराहाट पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ मिलकर निकाला फ्लैग मार्च

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आज दिनांक 10/03/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व में द्वाराहाट पुलिस बल व एसएसबी जवानों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनमानस को आगामी लोकसभा निर्वाचन में भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित/आश्वस्त कर सुरक्षा का भाव पैदा करना था।वहीं उपद्रवी व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने /शांति/कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉 

फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को अधिक से अधिक मतदान के लिए भी प्रेरित किया गया.