Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देंशन में वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ जारी,एटीएम क्लोनिंग कर धोखाधड़ी करने वाले 01 वांरटी अभियुक्त को सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार कर लायी पुलिस टीम

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

💠मामला-

कोतवाली रानीखेत में पंजीकृत एफआईआर नं0-17/2021 धारा 420/467/468/471 भा0द0वि0 व 66/66 सी/66डी आईटी एक्ट एटीएम क्लोनिंग कर धोखाधड़ी करने से संबन्धित स्थायी वारंट के अभियुक्त अशोक कुमार उम्र-31 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी-घड़वाल,थाना बरोदा सोनीपत,हरियाणा जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:नीट यूजी 2026: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, 8 अभ्यर्थियों का एडमिशन रद्द; सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार धनकड़ कोतवाली रानीखेत के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली रानीखेत,थाना द्वाराहाट,चौखुटिया की संयुक्त टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में गुरु उदय शंकर की स्मृति को समर्पित 7-दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला आज से शुरू

 पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए उक्त वारंटी अभियुक्त को दिनांक- 21.07.2024 को सोनीपत हरियाणा से  गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

💠गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1- उ0नि0 प्रशिक्षु श्री सतीश उपाध्याय- थाना द्वाराहाट

2- कानि0 श्री सुरेश कोरंगा-थाना चौखुटिया 

3-कानि0 श्री दीपक नेगी –कोतवाली रानीखेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *