Almora News:जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा ठप, मायूस होकर लौट रहे मरीज

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। अल्ट्रासाउंड का कार्य इस समय बाधित चल रहा है जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो भी मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आ रहे हैं वह मायूस होकर वापस लौट रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कांग्रेस विचार विभाग की बैठक संपन्न, राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीण डावर ने कहा— 'कांग्रेस का इतिहास देशप्रेम और शहादत का प्रतीक

महिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट इन दिनों छुट्टी पर चल रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर रहने से महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को महिला अस्तपाल में साप्ताहिक शिविर लगाया गया है।

इससे महिलाओं को काफी राहत मिल रही है, लेकिन जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए उन्हें निजी या बेस अस्पताल की शरण लेनी पड़ रही है। 

Advertisement