Almora News:बस सेवाओं का संचालन नही होने से परिवहन निगम को हुआ तगड़ा नुकसान, जाने

0
ख़बर शेयर करें -

दिवाली पर्व पर विभिन्न रूट पर बस का संचालन न होने से जहां यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा, वहीं निगम को पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा है।शुक्रवार को भी पांच रूट पर बस का संचालन ठप रहने से परेशान यात्रियों को टैक्सी के भरोसे गंतव्य को रवाना होना पड़ा। 

🔹चार रूट पर बस का संचालन ठप 

दिवाली पर्व के चलते रोडवेज बस में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है, लेकिन इसके बाद भी निगम यात्रियों को राहत देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। दिवाली पर चार रूट पर बस का संचालन ठप रहा। देहरादून और दिल्ली के लिए संचालित सायंकालीन सेवा के साथ ही टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, देहरादून रूट पर दिवाली से अब तक बस का संचालन ठप है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: 21वें राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय सम्मेलन का आगाज़, CM धामी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

🔹अधिक किराया देकर आवाजाही करनी पड़ रही

इसका सीधा असर यात्रियों के साथ ही निगम की आय पर पड़ा है। 12 से 17 नवंबर तक इन छह दिनों में बस का संचालन न होने से निगम को पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं यात्रियों को टैक्सी के भरोसे अधिक किराया देकर आवाजाही करनी पड़ रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​सात समंदर पार से अल्मोड़ा पहुंची बारात: फ्रांस के दूल्हे ने कसारदेवी में पहाड़ी रीति-रिवाजों से रचाया विवाह

पर्याप्त चालक न होने से पांच सेवाओं का संचालन नहीं हो रहा है। निश्चित तौर पर इसका असर निगम की आय पर पड़ा है। सभी रूट पर बस संचालन के प्रयास हो रहे हैं-राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *