Almora News :लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान अल्मोड़ा नगर में वाहनों के आवागमन के लिए ट्रैफिक/डायवर्जन प्लान तैयार

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दौरान अल्मोड़ा नगर में वाहनों के निर्बाध एवं सुव्यवस्थित आवागमन के लिये अल्मोड़ा पुलिस द्वारा ट्रैफिक/डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। 

यह रुट डायवर्जन प्लान दिनांक 04/06/2024 को समय प्रातः 05.00 बजे से मतगणना समाप्ति तक लागू रहेगा। 

अल्मोड़ा नगर व चितई मार्ग पर यातायात व्यवस्था/डायवर्जन प्लान का विवरण निम्नवत् है-

1.पिथौरागढ़ की ओर से हल्द्वानी को जाने वाले समस्त वाहन सुवाखान बैरियर, थाना दन्या से लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शुभ संकेत: इस बार 10 दिनों की होगी मां दुर्गा की आराधना, सप्तमी दो दिन रहने से बढ़ी नवरात्र की अवधि

2.पिथौरागढ़ एवं शेराघाट की ओर से अल्मोड़ा आने वाले समस्त वाहन धौलछीना-गोल्ज्यू गैराड़ – कपड़खान होते हुए अल्मोड़ा आयेंगे।

3.अल्मोडा की ओर से पिथौरागढ़ एवं शेराघाट जाने वाले समस्त वाहन कपड़खान-गोल्ज्यू गैराड़-धौलछीना होते हुए जायेंगे। 

4.हल्द्वानी की ओर से पिथौरागढ़ एवं शेराघाट जाने वाले समस्त वाहन बेस तिराहा-पाण्डेखोला-लक्ष्मेश्वर-कपड़खान-गोल्ज्यू गैराड़ धौलाछीना होते हुए जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक 'मिलन चौक': जहाँ कभी सिर्फ लोग नहीं, विचार भी मिला करते थे :- चन्द्र शेखर पांडेय की कलम से 

5.रानीखेत, सोमेश्वर की ओर से पिथौरागढ़ एवं शेराघाट जाने वाले समस्त वाहन पाण्डेखोला तिराहा-लक्ष्मेश्वर-कपडखान-गोल्ज्यू गैराड़-छौलछीना होते हुए जायेंगे।

💠अपील-

जनता से अनुरोध हैं कि निर्बाध यातायात  हेतु तैयार किये गये ट्रैफिक प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाये रखने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करें.