Almora News :जिले की चार ग्रामीण सड़कों पर भूस्खलन के कारण मलबा आने से आवाजाही पूरी तरह ठप

अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण सड़क मार्गों के बंद होने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी जिले की चार ग्रामीण सड़कों पर भूस्खलन के कारण मलबा और बड़े बड़े बोल्डर आ गए।

इससे इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही।

सोमवार रात जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के कारण जिले के चार आंतरिक मार्गों पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण इन सड़कों पर जगह -जगह मलबा और बोल्डर आ गए है। मार्ग बंद होने के कारण मंगलवार को बाहरी क्षेत्रों से यहां आने वाले वाहन कई किमी लंबा फेरा लगाकर वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य तक पहुंचे। इन सड़कों से प्रभावित होने वाले 20 से अधिक गांवों के डेढ़ हजार से अधिक गांवों के ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। मार्ग बंद होने के कारण इन क्षेत्रों में जरूरी सामान की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है।

💠इन मार्गों पर बंद रही आवाजाही

यह भी पढ़ें 👉  जय गोल्ज्यू महोत्सव का दूसरा दिन: बच्चों ने कवि सम्मेलन में गढ़ीं 'विकसित भारत 2047' की कविताएं, सीनियर वर्ग में हुआ एकल नृत्य मुकाबला

पारकोट- बैनाली मोटर मार्ग, चौबाट- सिंगोली मोटर मार्ग, सेला-चापड़ मोटर मार्ग, मनान- क्लेत मोटर मार्ग।

कहां कितनी बारिश

द्वाराहाट= 4.5 मिमी

सोमेश्वर = 2.4 मिमी

यह भी पढ़ें 👉  श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटकखोला में भव्यता के साथ संपन्न हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और दीपोत्सव

जागेश्वर = 0.5 मिमी

ताकुला = 0.5 मिमी

सल्ट = 0.5 मिमी

जलस्तर

कोसी = 1126.98 मीटर

रामगंगा= 921.925 मीटर

 

Advertisement