Almora News:आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 17 सितम्बर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला अस्पताल, अल्मोड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

युवा कार्यकर्ता सौरभ वर्मा एवं आनंद भोज (अन्नू) ने रक्तदान कर इस मुहिम की शुरुआत की। रक्तदान कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल,  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, दायित्वधारी गंगा बिष्ट, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, पूर्व दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक, पूर्व उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ज्योति शाह मिश्रा एवं वरिष्ठ जनसंघ के संस्थापक सदस्य रणजीत भंडारी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

तत्पश्चात युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी की अगुवाई में युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं शुभम रौतेला, नमन गुरुरानी, चंदन बहुगुणा, मोहित बिष्ट, अभिषेक जोशी, हिमाल शर्मा, ललित खोलिया और राहुल जोशी ने भी रक्तदान कर सेवा पखवाड़े की मुहिम को गति दी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:थाना लमगड़ा पुलिस की सराहनीय पहल, बिना हेलमेट वाहन चला रहे युवकों को जागरूक कर पहनाया निशुल्कः हेलमेट

इसके उपरांत चौघानपाटा स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चन्द्र जोशी पार्क एवं लालता प्रसाद ताम्टा (गांधी पार्क) में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा द्वारा सतीश चन्द्र जोशी पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष लीला वोहरा, किरण पंत, बिना नयाल, ललिता पांचपाल, कविता वर्मा, कमला तिवारी, पूनम त्रिपाठी, नेहा उप्रेती, प्रीति रस्तोगी,निशा बिष्ट, मोहनी कनवाल एवं ममता शाह ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

गांधी पार्क में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जिला टीम के सदस्य—जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, जिला मंत्री सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, कमल बिष्ट, जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी, सह सोशल मीडिया संयोजक मदन बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों को बड़ी राहत: अब 2026 तक RTO में हो सकेगी वाहनों की मैनुअल फिटनेस जांच

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में राजीव गुरुरानी, कैलाश गुरुरानी, ललित जोशी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, सुनील कर्नाटक, नामित जोशी, जगत भट्ट, रमेश धपोला, रमेश लाल, आशीष, राजा अली अंसारी, चंद्रशेखर पालीवाल, पंकज बोहरा, कृष्ण बहादुर, आनंद कनवाल, प्रेम लटवाल, संजय बिष्ट, हरीश नेगी, नीरज सांगा, असलम खान, अमित शाह मोनू, अभिषेक जोशी, मोहित बिष्ट, अमित बिष्ट, राहुल जोशी, राहुल कुमार, अभिषेक तिवारी, रोहित शर्मा, हितेश नेगी, हेम भंडारी, सूरज मटियानी, मनीष बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रदीप पालनी, सूरज अल्मिया, सुनील नेगी, पारस कांडपाल, चंदन पालीवाल, जगदीश उप्रेती सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया।

कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाजसेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के लिए एक प्रेरणा बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *