Almora News :आज अल्मोड़ा नगर में सुव्यवस्थित यातायात हेतु अल्मोड़ा पुलिस ने बनाया डायवर्जन प्लॉन, यह रहेगा डायवर्जन प्लान

SSP अल्मोड़ा श्री देवेंद्र पींचा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 18 अप्रैल 2024 को निर्बाध एवं सुव्यवस्थित यातायात हेतु डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।

 दिनांक 19.04.2024 को होने वाले लोक सभा निर्वाचन 2024 के लिए कल दिनांक 18.04.2024 को पोलिंग पार्टिया विभिन्न मतदान केन्द्रों को रवाना होनी हैं, जिस दौरान सुव्यवस्थित यातायात के लिए नगर में वाहनों के आवागमन हेतु डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया हैं। डायवर्जन यातायात व्यवस्था दिनांक 18.04.2024 को समय प्रातः 06.00 बजे से सायं 08.00 बजे तक लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटकखोला में भव्यता के साथ संपन्न हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और दीपोत्सव

💠डायर्वजन प्लॉन निम्नलिखित हैं –

1- करबला से मालरोड, टैक्सी स्टैड तिराहा, शिखर तिराहा, लक्ष्मेश्वर की तरफ समस्त चौपहिया /भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। माल रोड पर वन-वे व्यवस्था पूर्व की तरह लागू रहेगी। 

2-हल्द्वानी / नैनीताल से – पिथौरागढ / कौसानी / रानीखेत /बागेश्वर /ताकुला जाने वाले भारी / हल्के वाहन बेस तिराहा- करबला-धारानौला-एनटीडी-शैलबैण्ड- लक्ष्मेश्वर होते हुए जायेंगे।

3-बागेश्वर / कौसानी / ताकुला / रानीखेत से हल्द्वानी जाने वाले भारी / हल्के वाहन लक्ष्मेश्वर-एन0टी0डी0-धारानौला-करबला तिराहा होते हुए जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'

4-पिथौरागढ से हल्द्वानी जाने वाले भारी / हल्के वाहन एन0टी0डी0 तिराहा-सिकुड़ा बैण्ड-धारानौला-करबला तिराहा होते हुए जायेंगे।

5-करबला बेस तिराहा व पाण्डेखोला बाईपास से लोअर माल रोड में आवागमन करने वाले समस्त चौपहिया/भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

6-एन0टी0डी0 व शिखर तिराहा के मध्य एलआर साह रोड पर समस्त चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

💠अपील-

जनता से अनुरोध है कि निर्बाध एवं सुव्यवस्थित यातायात हेतु डायवर्जन प्लान का पालन करने का कष्ट करें

Advertisement