Almora News: नए साल के जश्न में हुई जमकर मारपीट, दो पक्षों में हुआ विवाद, जाने

0
ख़बर शेयर करें -

नए साल के जश्न में उस समय भंग पड़ गया, जब दो पक्षों में जमकर लात घुसे चलने लगे। अल्मोड़ा एसएसजे परिसर के छात्रावास में नए साल के जश्न के बीच छात्रों और कुछ अन्य स्थानीय युवकों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। घटना में दो छात्रों को चोट आई, इनका बेस अस्पताल में उपचार किया गया।

🔹जाने मामला 

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में थाली भेंट घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, CCTV फुटेज देखकर सह-अभियुक्त राजेंद्र चौहान गिरफ्तार*

जानकारी के अनुसार, लोअर मालरोड स्थित एसएसजे परिसर के छात्रावास में रविवार देर रात नए साल का जश्न चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच कुछ स्थानीय युवक छात्रावास में घुस गए। छात्रों और युवकों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया।

🔹दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग में चालान 

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि शर्मसार: फॉर्च्यूनर से आए 'लग्जरी' पर्यटकों ने होमस्टे संचालक को लगाया चूना, बिना पैसे दिए हुए फरार*

घायल दो छात्रों को उपचार के बाद बेस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। इधर, कोतवाल अरुण कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था भंग करने पर दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *