Almora News:रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा,नगर में महिलाएं रोडवेज की बस में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

ख़बर शेयर करें -

राज्य सरकार कई वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देती आई है। इस बार भी उनके किराया नहीं लिया जाएगा।रक्षा बंधन पर्व पर बहनें मुफ्त यात्रा कर भाई के घर जा सकेंगी। सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम रोडवेज की बसों में महिलाओं को राखी के दिन निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है।

🔹निशुल्क यात्रा का व्यय शासन वहन करेगा

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में शुरू होंगे AI कोर्स: आईआईटी मद्रास के सहयोग से छात्रों को मिलेगी टेक ट्रेनिंग

रक्षा बंधन पर्व पर महिलाएं राखी बांधने के लिए अपने भाईयों के घर जाती हैं। महिलाओं को टैक्सियों में महंगा किराया देना पड़ता है। सरकार ने रक्षा बंधन पर्व पर महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। बहनें 31 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व पर रोडवेज बस में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। महिलाओं के यह सुविधा उत्तराखंड में संचालित रोडवेज की सभी बसों में मिलेगी। निशुल्क यात्रा का खर्चा सरकार खुद वहन करेगी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 'भारत ट्रॉफी' राष्ट्रीय अल्टीमेट फ्रिस्बी चैंपियनशिप में भाग लेगी राज्य की फ्लाइंग डिस्क टीम

🔹31 अगस्त को मिलेगी सुविधा 

रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि मुफ्त यात्रा से संबंधित आदेश डिपो में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को प्रदेश के भीतर रोडवेज की बसों में बहनों को ये सुविधा मिलेगी।