Almora News :अल्मोड़ा दुगालखोला में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

अल्मोड़ा। नगर के दुगालखोला में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान तव एकेडमी के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण के जीवन से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
💠उन्होंने कान्हा बजाए बांसुरिया, ग्वाल बजाए मजीरा आदि गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। वहीं महिलाओं ने भी राधा और कृष्ण का स्वांग रच धमाल मचाया। कार्यक्रम का संचालन संजय दुर्गापाल ने किया। वहां मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर लखचौरा, प्रधानाचार्य विनीता लखचौरा, चंपा दुर्गा, रीता दुर्गापाल, दीपा जोशी, रमा जोशी, भगवती जोशी, मंजू जोशी, रीता बिनवाल, विमला गुरुरानी आदि रहे।
💠कौसानी में उत्साह के साथ मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी
सोमेश्वर। कस्तूरबा महिला उत्थान मंडल, लक्ष्मी आश्रम और सरला आश्रम की तरफ से कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। सरला आश्रम कौसानी की सरला बहन ने बताया कि इस दौरान श्री कृष्ण लीला का मंचन होगा। आश्रम की छात्राएं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने लोगों से इस आयोजन में भागीदारी निभाने की अपील की है।
💠कौसानी में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी
कौसानी/बागेश्वर। कौसानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दो दिनी आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। बाजार में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।
💠छह सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आगाज होगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह और पूजा मेहरा ने बताया कि लक्ष्मी आश्रम की बालिकाएं श्रीकृष्ण लीला का आयोजन करेंगी। इस दौरान भजन और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सात सितंबर को द्वारिकाधीश मंदिर के महंत हरि गिरि महाराज के नेतृत्व में राधाकृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी