Weather Update :अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार, देहरादून, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रपुर, अल्मोड़ा और पौड़ी जिलों में छिटपुट बारिश का अनुमान है।

💠अल्मोड़ा। जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। यहां झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। रविवार सुबह से चटख धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: नामी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने काटा हंगामा

💠दोपहर बाद अचानक आसमान काले बादलों से घिर गया और कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश होते ही लोग घरों को दौड़े और बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों को बारिश से बचने के लिए छाता लगाना पड़ा। एक घंटे बाद बारिश थमने से लोगों ने राहत महसूस की।

💠अल्मोड़ा जिले में आज का मौसम

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र; अनुपूरक बजट होगा पेश, कार्यमंत्रणा बैठक से गायब रहा विपक्ष

मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा समेत क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे तेज हवा के साथ वर्षा के आसार है।

Advertisement