Almora News:उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने से जिले के युवाओं में आक्रोश,घटना के लिए आयोग को ठहराया जिम्मेदार

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने से जिले के युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों वर्षों से तैयारी करते हैं लेकिन पेपर लीक होने से उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो रही है।

रविवार को यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पदों के लिए परीक्षा हुई थी लेकिन परीक्षा शुरू होने के महज 35 मिनट बाद ही पेपर के तीन पेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देश के पहले 'अग्निवीर पुनर्रोजगार सेल' से संवरेगा भविष्य, 1200 अग्निवीरों को मिलेगी नई नौकरी

परीक्षा के समाप्त होने पर जब अभ्यर्थियों ने पेपर से इसका मिलान किया तो एक जैसे सवाल होने पर वह हैरान रह गए। अल्मोड़ा के केंद्रो में 5697 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। पेपर लीक होने से युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में पारदर्शीता बनी रहे इसकी जिम्मेदारी आयोग की है। बावजूद इसके पेपर लीक होना आयोग की नाकामी को उजागर कर है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'वीएल लाइट ट्रैप' तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए वीपीकेएएस और दून ट्रंक हाउस में हुआ अनुबंध

छात्र-छात्राएं वर्षों से मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन पेपर लीक होने से उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर रहा है। इस तरह की घटनाएं से युवाओं में निराशा है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।- मुकेश लटवाल, छात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *