Almora News :अल्मोड़ा में लगातार तापमान में हो रहा है इजाफा,न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा,लोग घरों में रहने को मजबूर

ख़बर शेयर करें -

जिलेभर में गर्मी का दौर जारी है। अल्मोड़ा में लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। आलम यह है कि अब न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शुक्रवार को नगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में इन दिनों मौसम का रुख पूरी तरह बदल गया है। हर दिन चटख धूप के साथ पारा भी चढ़ रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने से सुबह से ही लोगों को उसम का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी का आलम यह है, कि जिले के सबसे ठंड और पर्यटक स्थल बिनसर में भी तापमान रोजाना 29 डिग्री तक पहुंच रहा है। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, चिलचिलाती धूप के कारण लोग दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *